May 22, 2025, 12:16 am
spot_imgspot_img

ग्रह-गोचर:एक ही अंश पर आए शुक्र-शनि, बनी पूर्ण युति

जयपुर। शुक्रवार सुबह शुक्र और शनि ने 0 डिग्री अंश पर आकर पूर्ण युति बनाई। कई लोगों ने इस खास नजारे को देखा। जब दो ग्रह एक ही अंश पर स्थित होते हैं, तो इसे पूर्ण युति कहा जाता है। जब यह युति दो विपरीत प्रकृति वाले ग्रहों के बीच हो, तो इसके प्रभाव और भी गहरे और जटिल हो जाते हैं।

शुक्र जहां प्रेम और विलास का प्रतीक हैं, वहीं शनि जीवन की कसौटी, धैर्य और तपस्या का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस प्रकार की विरोधी ऊर्जा का मिलन कुछ राशियों के जीवन में हलचल उत्पन्न कर सकता है। यह युति विशेषकर आर्थिक स्थिरता, पारिवारिक सामंजस्य और मानसिक संतुलन को चुनौती दे सकती है। ऐसी स्थिति में सावधानी, विवेक और आत्म नियंत्रण की आवश्यकता होती है।

इन राशियों को बरतनी होगी विशेष सतर्कता:

मेष राशि:

मेष राशि वालों के लिए शुक्र-शनि की युति आर्थिक दृष्टि से मुश्किलें ला सकती है। धन प्रबंधन जैसे अनावश्यक खर्चों का बढऩा और निवेश में समस्याएं आ सकती हैं। इससे बचने के लिए खर्चों पर कड़ी निगरानी रखना जरूरी है। स्वास्थ्य के मामले में भी पाचन तंत्र से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए संतुलित आहार और आराम को प्राथमिकता दें। कार्यक्षेत्र में तनाव और सीनियर से मतभेद भी हो सकते हैं, इसलिए शांति बनाए रखें और परिश्रम करते रहें।

कन्या राशि:

कन्या राशि के जातकों के लिए यह युति सेहत के लिहाज से चुनौतीपूर्ण हो सकती है। विशेषकर पेट की समस्याएं, मानसिक थकान या तनाव बढ़ सकता है। आर्थिक रूप से यह समय दबावपूर्ण हो सकता है, इसलिए जोखिमपूर्ण निवेश से बचने की कोशिश करें। कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है और पारिवारिक जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है।

तुला राशि:

तुला राशि में शुक्र-शनि की युति पारिवारिक जीवन और मानसिक शांति पर असर डाल सकती है। घर के सदस्यों के साथ मतभेद और गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। जीवनसाथी से तालमेल बनाए रखना जरूरी है, क्योंकि संचार की कमी से संबंधों में दूरी बढ़ सकती है। इस समय नई निवेश योजनाओं से बचें और पारिवारिक मामलों में अधिक समझदारी से निर्णय लें। स्वास्थ्य के मामले में पीठ और हृदय से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।

धनु राशि:

धनु राशि के लिए यह समय संचार और रिश्तों में तनाव का कारण बन सकता है। भाई-बहनों या दोस्तों के साथ मतभेद हो सकते हैं। विवादों से बचें और संयमित भाषा का प्रयोग करें। इस दौरान यात्रा पर खर्च बढ़ सकता है, जिससे आर्थिक असंतुलन पैदा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में असहमति या अपेक्षित परिणामों में देरी हो सकती है, इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लें। व्यक्तिगत जीवन में भावनाओं पर काबू रखना महत्वपूर्ण होगा।

मीन राशि:

मीन राशि के जातकों के लिए शुक्र-शनि की युति आर्थिक और मानसिक स्थिति पर गहरा असर डाल सकती है। यह समय आर्थिक नुकसान, धोखाधड़ी या गलत निवेश की संभावना से भरा हो सकता है, इसलिए पैसों के मामले में सतर्क रहें। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अनिद्रा, मानसिक तनाव या दुर्घटनाओं के प्रति सतर्क रहना आवश्यक है। करियर में समस्याएं आ सकती हैं, जैसे ट्रांसफर या काम में देरी, इसलिए स्थिति को समझते हुए कदम उठाएं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles