श्रीफल अर्पण के साथ भंदे के बालाजी के वार्षिक मेले की तैयारियां शुरू

0
48
Preparations for the annual fair of Bhande Balaji begin with the offering of Shriphal.
Preparations for the annual fair of Bhande Balaji begin with the offering of Shriphal.

जयपुर। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री भन्दे बालाजी धाम का तीन दिवसीय 58वां वार्षिक मेला 15 से 17 जून तक भरेगा। अधिकमास के चौथे और अंतिम बड़ा मंगल पर श्रद्धालुओं ने धूणे में श्रीफल नारियल अर्पित कर मेले के निर्विघ्न रूप से संपन्न होने की कामना की।

इसके बाद सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। इसके साथ ही वार्षिक मेले की तैयारियां शुरू हो गई। श्रद्धालुओं ने पूर्ण श्रद्धा और आस्था के साथ हनुमान चालीसा पाठ में भाग लेकर श्री भन्दे बालाजी महाराज के समक्ष अपनी मंगलकामनाएं अर्पित कीं।

वार्षिक मेले में देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। मेले के दौरान धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि श्री हनुमान चालीसा प्रबंध समिति के संस्थापक संत अमरनाथ महाराज के सानिध्य में सुबह 8 बजकर 9 मिनट पर प्रारंभ किया गया श्री हनुमान चालीसा सामूहिक पाठ अभियान, हर घर में हो अर्थ सहित श्री हनुमान चालीसा पुस्तक अभियान तथा एक ही आसन पर 108 श्री हनुमान चालीसा सामूहिक पाठ अभियान इसी धाम से प्रारंभ हुए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here