May 22, 2025, 6:35 pm
spot_imgspot_img

गुप्त वृन्दावन धाम में रामनवमी पर होगा राम तारक यज्ञ और 108 राम नामों का उच्चारण

जयपुर। रामलला के जन्मोत्सव पर जयपुर का गुप्त वृन्दावन धाम प्रभु श्री राम की भक्ति के रंग में रंग जाएगा। रामनवमी का पर्व मंदिर में अति भव्यता के साथ मनाया जाएगा। श्रीकृष्ण-बलराम विशेष राम लक्ष्मण अलंकार धारण करेंगे और भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे।

प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव पर गुप्त वृन्दावन धाम में संध्या में राम तारक यज्ञ का आयोजन होगा।  जिसमें भगवान राम के 108 पवित्र नामों का उच्चारण करते हुए मंत्रों की आहुतियां दी जाएंगी। रामनवमी के पावन अवसर पर श्री राम-लक्ष्मण की भव्य पालकी यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें हरिनाम संकीर्तन के साथ पुष्प वर्षा की जाएगी। भगवान के विशेष अलंकार और पुष्प वर्षा के लिए भारत के प्रमुख शहरों से कई प्रकार के फूल मंगाए गए हैं।

गुप्त वृन्दावन धाम के अध्यक्ष अमितासना दास ने भक्तों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी। उन्होंने राम तारक यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया की इस यज्ञ में भगवान के पवित्र नाम श्री राम अष्टोत्तर का उच्चारण होगा। यह यज्ञ सम्पूर्ण विश्व में शांति-जनकल्याण और भवबंधन से मुक्ति के लिए आयोजित किया जा रहा है जिसमे पूरे शहर से हजारों की संख्या में भक्त भाग लेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles