July 27, 2024, 11:27 am
spot_imgspot_img

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

जयपुर। रामनगरिया थाना इलाके में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीडिता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस ने बताया कि युवती ने मामला दर्ज करवाया कि भीम सिंह मीणा ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दोस्ती की और फिर दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसके अश्लील वीडियो भी बना लिए। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने शादी करने का झांसा दिया।

इसके बाद कई बार उसका देहशोषण किया। आरोपी उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता है। जब वह मना करती है तो आरोपी उसे धमकाता है। जब उसने भीम सिंह से शादी करने के लिए कहा तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। इस पर पीड़ित ने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आठ वर्षीय विमन्दित बालिका से पडौसी ने की छेड़छाड़

करधनी थाना इलाके में आठ वर्षीय विमन्दित बालिका से पडौसी युवक ने छेड़छाड़ की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार सरना डूंगर पंचायत भवन के पास रहने वाली एक महिला ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी आठ वर्षीय बालिका घर के पास खेल रही थी। उसकी बेटी मानसिक रूप से विमंदित है। पडौस में रहने वाला सुनील हिंगोनिया उसकी बेटी को बहला फुसला कर पास में सुनसान स्थान पर ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। स्थानीय लोगों ने आरोपी को बालिका से छेड़छाड़ करते देख लिया। पकड़े जाने के डर से आरोपी वहां से भाग निकला। घटना की जानकारी मिलने पर पीडिता बालिका को लेकर थाने पहुंची और मामले दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles