July 27, 2024, 7:08 am
spot_imgspot_img

शादी करने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

जयपुर। विद्याधरनगर थाना इलाके में होटल में एक दोस्त द्वारा महिला से रेप करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी ने शादी करने का वादा किया। दुष्कर्म के दौरान 4 महीने की प्रेग्नेंट होने का पता चलने पर आरोपी उसे छोड़कर भाग गया। मामले की जांच थानाधिकारी राकेश ख्यालिया कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि हरियाणा निवासी 33 वर्षीय बीजेपी महिला ने मामला दर्ज करवाया कि वह पिछले 6 महीने से जयपुर में पीजी में रहकर जॉब कर रही है। एक प्रोग्राम के दौरान उसकी मुलाकात दीपांशु खण्डेलवाल से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी दीपांशु ने दोस्ती कर ली। मिलने के बहाने होटल में बुलाकर जबरदस्ती की। विरोध करने पर शादी का वादा कर दुष्कर्म किया।

शादी का झांसा देकर आरोपी मिलने के बहाने बुलाकर दुष्कर्म करने लगा। 4 महीने की प्रेग्नेंट होने के बारे में आरोपी दीपांशु ने ऑबोशन करवाने का दबाव बनाया। शादी करने से मना कर जान से मारने की धमकी दी। लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

60 साल की महिला से दो युवकों ने बनाए अप्राकृतिक सम्बंध

सोडाला थाना इलाके में एक 60 साल की महिला से दो युवकों द्वारा अप्राकृतिक सम्बंध बनाने का मामला सामने आया है। आरोपी महिला को चाकलेट और आइसक्रीम दिलाने के बहाने एक जिम में ले गए और इस वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार सोडाला निवासी 60 वर्षीय महिला ने मामला दर्ज करवाया कि विशाल और दीपक चाकलेट और आइसक्रीम दिलाने के बहाने उसे बाइक पर बैठाकर जिम में ले गए और उसके साथ अप्राकृतिक सम्बंध बनाए। मामले की जांच एसआई सज्जन सिंह कर रहे है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles