भारतीय वायुसेना में अग्निवीर वायु भर्ती के लिए 17 जनवरी से आरम्भ होंगे पंजीकरण

0
375

जयपुर। भारतीय वायुसेना में अग्निपथ स्कीम के अन्तर्गत अग्निवीर वायु भर्ती लिए ऑनलाइन पंजीकरण 17 जनवरी से आरंभ होगा। इच्छुक अविवाहित पुरुष एवं महिला उम्मीदवार भर्ती से संबंधित नियमों की विस्तृत जानकारी भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट  से प्राप्त कर सकते हैं। अभ्यर्थी अग्निवीर वायु की भर्ती के लिए 17 जनवरी 2024 सुबह 11 बजे से 6 फरवरी 2024 रात 11 बजे तक लॉग इन कर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

02 जनवरी 2004 से 02 जुलाई 2007 (दोनों दिनांक सहित) के बीच जन्मे अविवाहित पुरुष एवं महिला उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र होंगे। 12वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा विज्ञान संकाय में गणित, भौतिक और अंग्रेजी विषय के साथ एवं कला तथा वाणिज्य संकाय में किसी भी विषय के साथ 50 फीसदी अंकों के साथ अंग्रेजी विषय में भी 50 फीसदी अंक होना अनिवार्य है या 03 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक या 02 वर्षीय वोकेशनल कोर्स पास अभ्यर्थी आवेदन के पात्र हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here