जयपुर। भारत के सबसे भरोसेमंद एफएमसीजी समूहों में से एक और प्रतिष्ठित घड़ी डिटर्जेंट के निर्माता आरएसपीएल ग्रुप ने घड़ी रैपिड वॉश लॉन्च किया है, जो रोज़मर्रा की बाल्टी में कपड़े धोने की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया एक लिक्विड डिटर्जेंट है। यह लॉन्च भारतीय होम केयर श्रेणी में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो उपभोक्ताओं की लंबे समय से चली आ रही आवश्यकता को पूरा करता है।
यह उत्पाद पारंपरिक डिटर्जेंट पाउडर और टिकिया की विश्वसनीय सफाई क्षमता को लिक्विड डिटर्जेंट की सुविधा और आधुनिकता के साथ जोड़ता है। घड़ी रैपिड वॉश के माध्यम से आरएसपीएल का उद्देश्य लाखों भारतीय परिवारों के दैनिक कपड़े धोने के अनुभव को बेहतर बनाना और डिटर्जेंट श्रेणी में नवाचार के अगले चरण को आगे बढ़ाना है।
आरएसपीएल ग्रुप के संयुक्त प्रबंध निदेशक राहुल ज्ञानचंदानी ने कहा,”भारतीय उपभोक्ता हमेशा बेहतर विकल्प अपनाने की इच्छा रखते हैं, लेकिन बाजार ने उन्हें ऐसा लिक्विड डिटर्जेंट नहीं दिया जो उनके कपड़े धोने के वास्तविक तरीके के अनुकूल हो। घड़ी रैपिड वॉश उसी कमी का हमारा समाधान है।
यह उत्पाद घड़ी ब्रांड से जुड़ी पीढ़ियों पुरानी विश्वसनीय सफाई क्षमता को आधुनिक लिक्विड डिटर्जेंट की सुविधा और नवाचार के साथ जोड़ता है, वह भी ऐसे मूल्य पर जो वास्तव में सभी के लिए सुलभ हो। इस लॉन्च के माध्यम से हम अपनी मूल्य-आधारित और प्रभावी समाधान देने की विरासत को लॉन्ड्री केयर के एक नए युग में ले जा रहे हैं, जहां परंपरा और नवाचार मिलकर भारतीय परिवारों की बदलती जरूरतों को पूरा करते हैं।”
इस उत्पाद का लॉन्च घड़ी ब्रांड की जन्मस्थली कानपुर में किया गया। लिक्विड डिटर्जेंट के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उपभोक्ताओं की सोच को बदलने के उद्देश्य से आयोजित इस लांच में विभिन्न वितीरक बंधुऔर ब्रांड सहयोगियों ने भाग लिया तथा इस महत्वपूर्ण नवाचार का स्वागत किया।
पीढ़ियों से भारतीय परिवार अपनी दैनिक धुलाई के लिए बाल्टी और हाथ से कपड़े धोने की परंपरा पर भरोसा करते आए हैं। गृहिणियों और परिवारों की बदलती जरूरतों को समझते हुए, घड़ी अब लिक्विड डिटर्जेंट की सुविधा और प्रभावशीलता को पहले से कहीं अधिक सुलभ बना रही है। घड़ी रैपिड वॉश के साथ उपभोक्ताओं को अब एक ऐसा शक्तिशाली और उपयोग में आसान लिक्विड डिटर्जेंट मिलेगा जो बेहतरीन सफाई के साथ-साथ किफायती भी है, जिससे आधुनिक लॉन्ड्री केयर का लाभ हर घर तक पहुंच सकेगा।
रैपिड रिलीज टेक्नोलॉजी से लैस घड़ी रैपिड वॉश पानी में तुरंत घुल जाता है और कपड़े के प्रत्येक रेशे में गहराई तक पहुंचकर जिद्दी दागों को कम रगड़ाई में हटाता है। यह भारतीय उपभोक्ताओं की अपेक्षानुसार गहरी और प्रभावी सफाई प्रदान करता है, वह भी एक ऐसे फॉर्मेट में जो उपयोग में आसान और अत्यंत प्रभावशाली है।
घड़ी रैपिड वॉश के केंद्र में भारतीय परिवारों के लिए लिक्विड डिटर्जेंट को लोकतंत्रीकरण और सुलभ बनाने की सोच है। 900 मिलीलीटर पाउच की कीमत मात्र ₹85 रखी गई है, जिससे लाखों उपभोक्ताओं के लिए लिक्विड डिटर्जेंट का उपयोग आसान, किफायती और व्यावहारिक बन जाता है। बेहतरीन सफाई के साथ यह उत्पाद गुणवत्ता और किफायत का बेहतरीन संतुलन प्रदान करता है।
विभिन्न उपभोक्ता जरूरतों को ध्यान में रखते हुए घड़ी रैपिड वॉश अन्य किफायती पैक आकारों में भी उपलब्ध है:
₹5 का 35 मिलीलीटर ट्रायल पैक (एक बाल्टी धुलाई के लिए)
₹10 का जुड़वा पैक, जिसमें दो 40 मिलीलीटर सैशे (कुल 80 मिलीलीटर) शामिल हैं, जो दो बाल्टी धुलाई के लिए उपयुक्त है।



















