नई पीढ़ी के बीज और फसल सुरक्षा उत्पादों के साथ किसानों की उत्पादकता बढ़ाएगा श्रीराम फार्म सॉल्युशन्स

0
32

जयपुर। डीसीएम श्रीराम लिमिटेड के प्रभाग श्रीराम फार्म सॉल्युशन्स ने किसानों की उत्पादकता और आय बढ़ाने के उद्देश्य से आधुनिक फसल सुरक्षा, स्पेशलिटी प्लांट न्यूट्रिशन उत्पादों तथा सब्जियों के नए बीज लॉन्च किए हैं। जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रमुख चैनल पार्टनर्स और करीब 2000 डीलर्स ने भाग लिया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण यूट्यूब के माध्यम से भी किया गया।

कंपनी ने फसल सुरक्षा श्रेणी में श्रीराम सेनकुशा और श्रीराम ज़ार्विन लॉन्च किए हैं। जापानी तकनीक आधारित सेनकुशा उच्च मूल्य वाली कृषि एवं बागवानी फसलों को कीटों और थ्रिप्स से सुरक्षा प्रदान करता है, जबकि ज़ार्विन पेटेंटेड फंगीसाइड है, जो लेट ब्लाइट और डाउनी मिल्ड्यू जैसी बीमारियों के नियंत्रण में सहायक है।

स्पेशलिटी प्लांट न्यूट्रिशन श्रेणी में श्रीराम फर्मप्लस और श्रीराम सिम्बियो पेश किए गए हैं। फर्मप्लस सिलिकॉन-फोर्टिफाइड तकनीक के माध्यम से उपज की गुणवत्ता और शेल्फ लाइफ बढ़ाने में मदद करता है, जबकि सिम्बियो मिट्टी के स्वास्थ्य को बेहतर बनाकर पौधों को आवश्यक पोषक तत्व उपलब्ध कराता है।

कंपनी ने सब्जी बीज श्रेणी में ‘श्रीराम 2628’ अर्ली पिकिंग हाइब्रिड टमाटर बीज भी लॉन्च किया, जो बेहतर गुणवत्ता और अधिक उत्पादन देने के लिए विकसित किया गया है। इस अवसर पर संजय छाबड़ा, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एवं बिजनेस हेड, श्रीराम फार्म सॉल्युशन्स ने कहा कि कंपनी किसानों तक आधुनिक बीज, फसल सुरक्षा और पोषण समाधान पहुंचाकर कृषि को नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ये उत्पाद किसानों को बेहतर उत्पादन के साथ अधिक लाभ अर्जित करने में मदद करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here