बीकानेर में होगा राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह: 22 पुलिसकर्मी-अधिकारी होंगे पदक से सम्मानित

0
36
Independence Day Celebration-2025
Independence Day Celebration-2025

जयपुर । राजस्थान में इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय मुख्य समारोह बीकानेर के डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। समारोह में कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट सेवा और उल्लेखनीय योगदान के लिए राजस्थान पुलिस एवं कारागार विभाग के कुल 22 अधिकारियों-कर्मचारियों को विशेष पदकों से सम्मानित किया जाएगा।

इनमें दो अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक, राजस्थान पुलिस के 16 अधिकारियों-कर्मचारियों को पुलिस पदक तथा कारागार विभाग के चार अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति सुधारात्मक सेवा पदक प्रदान किए जाएंगे।

दो अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक

राज्य स्तरीय समारोह में 3वीं बटालियन आरएसी, बीकानेर के कंपनी कमांडर एवं अब सेवानिवृत्त भंवर सिंह तथा एजीटीएफ, सीआईडी (सीबी), जयपुर के सब-इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।

16 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को पुलिस पदक

पुलिस पदक पाने वालों में पुलिस उपमहानिरीक्षक मनीष अग्रवाल द्वितीय, पुलिस अधीक्षक बूंदी अवनीश कुमार शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह सागर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बाली (पाली) चैन सिंह महेचा शामिल हैं।

इसी क्रम में कैलाश चंद्र, सवाई सिंह, सही राम, जसवंत राम, देवी सिंह और भोजराज सिंह को भी पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा।

पुलिस पदक से सम्मानित होने वाले कर्मचारियों में हेड कांस्टेबल कानाराम जाखड़, हेड कांस्टेबल देवकरण, हेड कांस्टेबल गिरधारी लाल, हेड कांस्टेबल तलसा राम, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह तथा कांस्टेबल तेजा राम शामिल हैं।

कारागार विभाग के चार कार्मिक भी सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस समारोह में कारागार विभाग के चार अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति सुधारात्मक सेवा पदक प्रदान किए जाएंगे। उपाधीक्षक रमाकान्त शर्मा को विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। वहीं उपाधीक्षक योगेश तेजी, कारापाल लोकोज्जवल सिंह और सुगर सिंह गुर्जर को सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया जाएगा।

राज्य स्तरीय समारोह में इन पदकों के माध्यम से पुलिस और कारागार विभाग के उन अधिकारियों-कर्मचारियों के योगदान को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अपने कर्तव्य के निर्वहन में उत्कृष्ट सेवा, समर्पण और उल्लेखनीय योगदान दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here