पिंकसिटी प्रेस क्लब में ग्रीष्मकालीन बाल अभिरुचि शिविर का शुभारंभ

0
46
Summer Children's Hobby Camp Inaugurated at Pink City Press Club
Summer Children's Hobby Camp Inaugurated at Pink City Press Club

जयपुर। पिंकसिटी प्रेस क्लब में रविवार को ग्रीष्मकालीन बाल अभिरुचि शिविर-2026 का शुभारंभ हुआ। जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा ने शिविर का उद्घाटन करते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया। क्लब अध्यक्ष मुकेश मीणा, महासचिव राजकुमार शर्मा सहित प्रबंध कार्यकारणी ने सांसद मंजू शर्मा का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश मीणा ने कहा कि 10 दिवसीय इस समय कैंप में बच्चों को लोक नृत्य, नाटक, मार्शल आर्ट, ड्राइंग एंड पेंटिंग, वेस्टर्न डांस, मेहंदी, योग, फोटोग्राफी का प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं।

सांसद मंजू शर्मा ने कहा कि ऐसे शिविर बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने और उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बच्चों को जंगल सफारी कराने का सुझाव दिया। वरिष्ठ पत्रकार श्याम सुंदर शर्मा ने शिविर में बच्चों को शुभकामनाएं दी। महासचिव राजकुमार शर्मा ने जंगल सफारी कराने के लिए आश्वस्त किया ।

इस अवसर पर कैंप की संयोजक अनीता शर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. मोनिका शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह राजावत कार्यकारिणी सदस्य निखिलेश शर्मा, छगनलाल शर्मा, विकास आर्य, मुकेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी और उनके परिवार मौजूद रहे।

इस दौरान कार्यक्रम में राजेंद्र शर्मा “चाचा”, नवनीत शर्मा, गिर्राज अग्रवाल, विमल सिंह तंवर, हेमंत थपलियाल, गिर्राज गुर्जर, ईश्वर बैरागी, महेंद्र सैनी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here