भाजपा सरकार विकास और जन सुविधाओं को समर्पित : गोपाल शर्मा

0
42
The BJP Government is Dedicated to Development and Public Amenities: Gopal Sharma
The BJP Government is Dedicated to Development and Public Amenities: Gopal Sharma

जयपुर। विधायक गोपाल शर्मा ने रविवार देर शाम वार्ड 52 में 75 लाख रुपए की लागत से निर्मित सीसी सड़कों का लोकार्पण किया। कार्यक्रम श्री ओंकारेश्वर मंदिर, शांति नगर-बी (गुर्जर की थड़ी) में आयोजित हुआ, जहां क्षेत्रवासियों ने विधायक शर्मा का स्वागत कर विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।

लोकार्पित कार्यों के अंतर्गत 80 फीट रोड, शांति नगर-बी, गुर्जर की थड़ी में 45 लाख रुपए तथा एसएम कॉलोनी, आतिश मार्केट मेट्रो स्टेशन के पास, न्यू सांगानेर रोड क्षेत्र में 30 लाख रुपए की लागत से सीसी. सड़क का निर्माण कराया गया है। इन सड़कों के निर्माण से स्थानीय नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलने के साथ ही लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हुआ है।

विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार विकास को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। प्रदेश में सड़क, पानी, बिजली और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की गति लगातार बढ़ाई जा रही है और प्रत्येक वार्ड में जनसुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार आमजन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए विकास को नई दिशा दे रही है।

इस अवसर पर पार्षद चेयरमैन पूनम शर्मा, मंडल अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, महामंत्री मानवेंद्र सिंह, एकीकृत शांति नगर विकास समिति के अध्यक्ष राम मनोहर, संरक्षक धर्मेंद्र परिहार, कार्यक्रम संयोजक संजय सैनी, बूथ अध्यक्ष मनीष कुमावत, ओम प्रकाश बागड़ा, रतन मीणा, अनिल शर्मा, रीना मिश्रा सहित बड़ी संख्या क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here