योग एवं राजयोग ध्यान से स्वस्थ और सुखी जीवन का संदेश

0
34
The message of a healthy and happy life through Yoga and Raja Yoga meditation.
The message of a healthy and happy life through Yoga and Raja Yoga meditation.

जयपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, वैशाली नगर द्वारा शनिवार सुबह चित्रकूट स्टेडियम में “आध्यात्मिक जागृति द्वारा विश्व नवसृजन” विषय पर विशाल योग एवं राजयोग ध्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठजनों ने भाग लेकर योग, ध्यान और आध्यात्मिकता को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि योग भारत की अमूल्य धरोहर है और इसे जन-जन तक पहुंचाना हमारा दायित्व है। राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनियां ने कहा कि भारत की संस्कृति अमिट है तथा योग उसकी गौरवशाली विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। सांसद एवं कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि स्वस्थ शरीर और सशक्त मन ही विकसित राष्ट्र की नींव हैं।

सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने योग को उत्कृष्ट जीवन जीने की कला बताया, जबकि पूर्व महापौर सौम्या गुर्जर ने हर घर तक योग और ध्यान पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया। ब्रह्माकुमारीज राजस्थान की क्षेत्रीय संचालिका राजयोगिनी बीके सुषमा दीदी ने कहा कि विश्व शांति का मार्ग व्यक्ति की आंतरिक शांति से होकर जाता है और राजयोग ध्यान आत्मिक शक्तियों को जागृत करता है।

कार्यक्रम में दिल्ली से आए योगाचार्य दिनेश भाई ने योगासन, प्राणायाम एवं सूक्ष्म व्यायाम का अभ्यास कराया। सेवाकेन्द्र प्रभारी बीके चंद्रकला दीदी ने कहा कि योग तन, मन और आत्मा के समग्र विकास की जीवन पद्धति है। कार्यक्रम में अष्टांग योग के सिद्धांतों पर भी प्रकाश डाला गया तथा अंत में स्वस्थ, नशामुक्त और तनावमुक्त समाज निर्माण का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर यादव महासभा के अध्यक्ष महेंद्र यादव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here