पुलिस कमिश्नर ने किया डीजीपी डिस्क एवं राजस्थान पुलिस सेवा पदक से सम्मानित

0
63
The Police Commissioner honored recipients with the DGP Disc and the Rajasthan Police Service Medal.
The Police Commissioner honored recipients with the DGP Disc and the Rajasthan Police Service Medal.

जयपुर। पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने शुक्रवार को पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस सेवा में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय सेवायें देने वाले,एक डीजीपी डिस्क एवं प्रमाण पत्र और पांच राजस्थान पुलिस सेवा पदक देकर सम्मानित किया है।

पुलिस कमिश्नर ने सम्मानित होने वाले सभी पुलिस अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि डीजीपी डिस्क एवं राजस्थान पुलिस सेवा पदक विशेष कार्य करने वालों को ही दी जाती है। इतनी बड़ी फोर्स में जो लोग अच्छा कार्य कर रहे हैं उनको कार्य करने के लिए सम्मानित किया जाय तो यह उनके काम का भी सम्मान है। बाकी के लोग भी इनसे प्रेरणा लें। मुझे उम्मीद है कि भविष्य में भी लगन, समर्पण एवं मेहनत से जनता की सेवा का कार्य करते हुए पुलिस का नाम आगे बढ़ाते रहेंगे।

डीजीपी डिस्क से कांस्टेबल चालक वासुदेव एवं राजस्थान पुलिस सेवा पदक से हेड कांस्टेबल राम सिंह, कांस्टेबल सीताराम, कांस्टेबल सतवीर सिंह, कांस्टेबल राजेंद्र सिंह, कांस्टेबल महेंद्र कुमार को सम्मानित किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अपराध अजय सिंह, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय राजेश कांवट, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मुख्यालय पार्थ शर्मा सहित अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here