श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह में रामावतार का हुआ गुणगान

0
43
The story of Ramavatar was extolled during the week-long Shrimad Bhagwat Katha.
The story of Ramavatar was extolled during the week-long Shrimad Bhagwat Katha.

जयपुर। राजधानी जयपुर के गंगवाल पार्क में चल रही नवम श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह के चौथे दिन शनिवार को भगवान विष्णु के विभिन्न अवतारों की महिमा का वर्णन किया गया। कथा के दौरान रामावतार चरित्र का भावपूर्ण गुणगान हुआ, जिसे सुनकर श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए।

व्यास पीठ से कथा वाचन करते हुए पंडित अनन्त शर्मा ने भगवान विष्णु के विविध अवतारों की महिमा का विस्तार से वर्णन किया। प्रातःकालीन सत्र में गजेन्द्र मोक्ष, वामन अवतार एवं मत्स्य अवतार के प्रसंगों का श्रवण कराया गया। कथा के बीच प्रस्तुत किए गए सुमधुर भजनों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

कथा में रामावतार के आदर्शों, मर्यादा और धर्म की स्थापना के प्रसंगों का वर्णन किया गया। जिसे श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से सुना। इस कार्यक्रम संयोजक पंडित जगदीश शर्मा ने बताया कि वैद्य लक्ष्मीनारायण शर्मा स्मृति जन कल्याण न्यास की ओर से पुरुषोत्तम मास में प्रत्येक बार श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का आयोजन किया जाता है।

उन्होंने बताया कि रविवार को कथा के दौरान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं नन्दोत्सव का भव्य आयोजन होगा, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण के जन्म प्रसंग का संगीतमय एवं उत्सवपूर्ण आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं में जन्मोत्सव को लेकर विशेष उत्साह बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here