जयपुर के विद्यालयों में कक्षा 1 से 8वीं तक 13 जनवरी तक रहेगा अवकाश

0
581

जयपुर। जयपुर जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने एक आदेश जारी कर जिले के समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 8वीं तक 6 जनवरी से 13 जनवरी, 2024 तक अवकाश घोषित किया है।आगामी दिनों में तापमान गिरने से सर्दी का प्रकोप बढ़ने और शीतलहर चलने की संभावना को देखते जिला कलक्टर ने अवकाश के आदेश जारी किये हैं। हालांकि, इस दौरान शिक्षकों एवं अन्य संचालित परीक्षाओं का समय यथावत रहेगा। आदेश की अवहेलना करने वाले राजकीय एवं निजी विद्यालयों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here