अपहरण की वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

0
21

जयपुर। भांकरोटा थाना क्षेत्र में युवक का अपहरण करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात का चंद घंटों में खुलासा करते हुए अपहृत युवक को माधव फार्म हाउस, रिंग रोड के पास से सकुशल दस्तयाब कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात में इस्तेमाल थार गाड़ी भी जब्त की गई है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम प्रशांत किरण ने बताया कि 10 नवंबर को चिमनपुरा रिंग रोड क्षेत्र से नियंत्रण कक्ष को सूचना मिली थी कि कुछ लोग एक कार में सवार होकर पड़ोस में रहने वाले युवक के घर पहुंचे और उसके साथ मारपीट कर शत्रुघ्न सैनी (21) का जबरन अपहरण कर थार गाड़ी में ले गए।

वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए भांकरोटा थानाधिकारी दीपक त्यागी के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता, सीसीटीवी फुटेज और लोकेशन के आधार पर आरोपियों का पता लगाया और माधव फार्म हाउस के पास दबिश देकर शत्रुघ्न सैनी को आरोपियों के कब्जे से मुक्त कराया।

पूछताछ में अपहृत युवक ने बताया कि आरोपियों ने पूर्व रंजिश के चलते मारपीट कर बदला लेने के उद्देश्य से उसका अपहरण किया था। पुलिस ने मौके से ओमेंद्र सिंह शेखावत (38), अशोक सिंह शेखावत (35) और ओमवीर सिंह शेखावत (38) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अपहरण में प्रयुक्त थार गाड़ी भी जब्त कर ली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here