परिवहन अधिकारी के साथ मारपीट और दुर्घटना कर डंपर बोलेरो भगाकर ले जाने वाले तीन आरोपित गिरफ्तार

0
264

जयपुर। चाकसू थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए परिवहन अधिकारी के साथ मारपीट और दुर्घटना कर डंपर बोलेरो भगाकर ले जाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और साथ ही वारदात में प्रयुक्त डंपर और बोलेरो भी जब्त की है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर दिगंत आनंद ने बताया कि 23 जून को परिवहन निरीक्षक शालिनी सिंह से मारपीट और दुर्घटना कर डंपर बोलेरो भगाकर ले जाने वाले धर्मराज गुर्जर,बीरबल माली और कालूराम मीणा को गिरफ्तार किया है और तीनों ही आरोपी टोंक जिले के रहने वाले है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here