जयपुर। ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत ऐतिहासिक हवा महल स्मारक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देशभक्ति का संदेश दिया गया। इस दौरान हवा महल परिसर तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया।
कार्यक्रम में स्मारक अधीक्षक सरोजनी चंचलानी सहित स्मारक का स्टाफ, होमगार्ड जवान और कॉलेज विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम में हवामहल देखने पहुंचे देशी-विदेशी पर्यटकों ने भी उत्साह से भाग लिया।
पर्यटकों और विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा थाम कर फोटो खिंचवाई और देशभक्ति की भावना व्यक्त की। ऐतिहासिक हवा महल की पृष्ठभूमि में लहराता तिरंगा देश भक्ति और जयपुर की समृद्ध विरासत के संगम का आकर्षण बना रहा।



















