खोले के हनुमानजी मंदिर में ऋषि पंचमी पर 21 बटुकों का यज्ञोपवीत व विद्यारंभ संस्कार

0
39
'Vidyarambha Sanskar' for 21 young boys at Khole Ke Hanumanji Temple on Rishi Panchami.
'Vidyarambha Sanskar' for 21 young boys at Khole Ke Hanumanji Temple on Rishi Panchami.

जयपुर। ऋषि पंचमी के पावन अवसर पर श्री नरवर आश्रम सेवा समिति, श्री खोले के हनुमानजी मंदिर की ओर से संचालित पंडित श्री राधेलाल चौबे वेद विद्यालय में 21 बटुकों का यज्ञोपवीत एवं विद्यारंभ संस्कार वैदिक विधि-विधान से संपन्न हुआ।

समिति के महामंत्री बृजमोहन शर्मा ने बताया कि विद्वान आचार्यों के सान्निध्य में वैदिक परंपरा के अनुसार हेमाद्रि संकल्प, दशविध स्नान, गणपति पूजन, नवग्रह पूजन, मातृका पूजन, वरुण पूजन, गायत्री माता पूजन, हवन एवं तर्पण सहित विभिन्न संस्कार कराए गए। बटुकों को गायत्री मंत्र की दीक्षा देकर वेदाध्ययन के लिए संकल्पित किया गया।

यज्ञोपवीत संस्कार के बाद सभी बटुकों को वैदिक जीवनशैली अपनाने और ब्रह्मचर्य व्रत का पालन करने का संकल्प दिलाया गया। वहीं गायत्री माता मंदिर परिसर में 51 ब्राह्मणों की ओर से उपाकर्म जलाशय में देव, ऋषि, मनुष्य एवं पितृ तर्पण, दशविध स्नान तथा वेदमाता गायत्री, अरुंधती, याज्ञवल्क्य सहित सप्तऋषियों का पूजन किया गया।

इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी, अभिभावक और अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने नवदीक्षित बटुकों को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here