जयपुर। पोद्दार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की ओर से 12वीं सीबीएसई के परिणामों में 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 104 छात्रों को पोद्दार गौरव अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया। अवाॅर्ड प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स में शहर के विभिन्न स्कूलों से विभिन्न स्ट्रीम के बच्चे शामिल थे।
इस दौरान काॅलेज की ओर से एक्सपर्ट सेशन का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्टूडेंट्स के कॅरिअर से संबंधित विभिन्न काउंसलिंग सेशन आयोजित किए गए एवं उनकी क्वेरीज को हल किया गया। एक्सपट्र्स ने बताया कि वर्तमान समय इंटरडिसीप्लीनरी कोर्सेज एवं टेलेंट का है, ऐसे में इकोनॉमिक्स, डिजिटल मार्केटिंग लॉ, जर्नलिज्म, साइकोलॉजी, डिजाइन, होटल मैनेजमेंट, विदेशी भाषाएं जैसे विकल्प भी बेहतर अवसर दे सकते हैं।
इसके साथ ही स्किल बेस्ड कोर्स जैसे ग्राफिक डिजाइन, कोडिंग, कंटेंट क्रिएशन जैसे कोर्सेज की जानकारी भी एक्सपर्ट ने दी, जिसमें इनकम के रास्ते जल्द ही खुलते हैं। संस्थान के चेयरमेन डॉ. आनंद पोद्दार ने बच्चों को संबोधित करते हुए उनके कॅरिअर की महत्ता एवं वर्तमान में उपलब्ध अवसर एवं चुनौतियों पर प्रकाश डाला। आयोजन में काॅलेज के प्रिंसीपल प्रो. प्रवीण गोस्वामी, वाइस प्रिंसीपल मीनू मंगल समेत अन्य वक्ताओं ने स्टूडेंट्स का मार्गदर्शन किया।



















