सब्जी विक्रेता से मारपीट कर लूटे 11 हजार

0
295

जयपुर। सोडाला थाना इलाके में देर रात 2 बदमाशों ने सब्जी बेचने वाले से मारपीट की और उससे 11 हजार रुपए लूटकर ले गए। पुलिस के अनुसार सोडाला निवासी बाबू ने बताया कि शुक्रवार को वह दिनभर गलियों में सब्जी बेचने के बाद रात करीब 9.30 बजे घर लौट रहा था। इसी दौरान हटवाड़ा रोड पर लक्ष्मी नगर के पास बाइक सवार 2 बदमाश आए और उसे चाकू दिखाकर उसकी दिनभर की कमाई के साथ उसके पास रखे कुल 11 हजार रुपए लूट लिए। उसने बदमाशों के आगे हाथ जोड़कर कहा कि वो सब्जी बेचकर घर चलाता है।

कल इन्हीं पैसों से सब्जी खरीदेगा और फिर गलियों में बेचने जाएगा, तभी उसका घर खर्च चलेगा। घर पर उसके बूढ़े माता-पिता और बच्चे हैं, लेकिन बाइक सवार बदमाशों ने उसकी एक नहीं सुनी। उसने शोर मचाया, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो गए। इसके बाद उसने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को मौके पर बुलाया। सूचना पर सोडाला थाने की पीसीआर में मौजूद पुलिसकर्मियों ने कहा कि इन लोगों का रोज का काम है, तुमको कहीं लगी तो नहीं है। शनिवार सुबह उसने कॉलोनी के लोगों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here