पुलिस के विशेष ऑपरेशन में 19 अपराधी गिरफ्तार

0
187

जयपुर। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की दक्षिण जिला पुलिस ने संगठित अपराधियों, आदतन बदमाशों और वांछित आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन दिवसीय विशेष अभियान में 19 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इस अभियान के दौरान जिला स्तर के टॉप-10 अपराधियों, इनामी बदमाशों तथा आर्म्स एक्ट के आरोपियों को दबोचा गया।

पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पुलिस एजीटीएफ और पुलिस कमिश्नर जयपुर के निर्देश पर संगठित अपराधों की रोकथाम के लिए दक्षिण जिले में विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान की मॉनिटरिंग अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ललित शर्मा के सुपरविजन में की गई। इसके लिए दक्षिण जिले के सभी सहायक पुलिस आयुक्त, थाना अधिकारी, डीएसटी एवं साइबर सेल की टीमों का गठन किया गया था।

इनामी और वांछित आरोपी गिरफ्तार

इस अभियान के दौरान चाकसू थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित मुख्य आरोपी मनीष बैरवा पुत्र भंवरलाल बैरवा निवासी देवकीनंदनपुरा, चाकसू को गिरफ्तार किया। वहीं शिप्रापथ थाना पुलिस ने अशोक डागर निवासी मनोहरपुर चक, थाना चंदवाजी जयपुर ग्रामीण को गिरफ्तार किया। वहीं श्याम नगर थाना पुलिस ने दर्ज प्रकरण में जल सिंह मीणा पुत्र कल्ला मीणा निवासी डीमनपुरा, करौली को दबोचा।

इसके अलावा विधायकपुरी थाना पुलिस ने दर्ज मामले में विजय लाम्बा पुत्र रामलाल निवासी ओम विहार, उत्तम नगर, विकासपुरी, नई दिल्ली को गिरफ्तार किया। आरोपी पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज था।

आर्म्स एक्ट में देशी पिस्टल बरामद

अभियान के दौरान अवैध हथियार रखने वालों पर भी शिकंजा कसा गया। मानसरोवर थाना पुलिस ने आरोपी मनु कुमार बैरवा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल बरामद की।

जिला स्तर के टॉप-10 अपराधियों पर कार्रवाई

दक्षिण जिले की पुलिस ने टॉप-10 सूची में शामिल अपराधियों के खिलाफ भी अभियान चलाया। कोटखावदा थाना पुलिस ने धोलू मीणा और धर्मेंद्र मीणा को गिरफ्तार किया। सांगानेर सदर थाना पुलिस ने लूट के मामले में रामप्रसाद जाट और अनिल चौधरी को पकड़ा। इसके अलावा नारायण विहार थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के आरोपी किशन सिंह नाथावत उर्फ कमल पुत्र बहादुर सिंह निवासी पथराज कला, टोंक को गिरफ्तार किया।

इसके अलावा जगदीश माली निवासी भागीरथपुरा, सुखलाल सैनी निवासी सेक्टर-11 सांगानेर, घनश्याम मीणा निवासी सीतापुरा क्षेत्र, राजन मीणा और गिर्राज मीणा को भी विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया।

लिस अधिकारियों के अनुसार दक्षिण जिले में अपराध नियंत्रण, संगठित अपराधों पर रोक और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार अभियान जारी रहेगा। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा कई मामलों में महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here