राज्यपाल ने भजन लाल को मुख्यमंत्री पद की शपथ के लिए आमन्त्रित किया

0
564
Governor invited Bhajan Lal to take oath as Chief Minister
Governor invited Bhajan Lal to take oath as Chief Minister

जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र से मंगलवार सांय यहां राजभवन में राजनाथ सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के उच्चस्तरीय शिष्टमंडल ने मुलाकात की। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी ने राज्यपाल मिश्र को राजस्थान में मुखयमंत्री के रूप में भजन लाल शर्मा के नाम का पत्र प्रस्तुत किया। उन्हें विधायक दल का नेता चुने जाने संबंधी पत्र भी सौंपा। राज्यपाल मिश्र को रक्षा मंत्री और पर्यवेक्षक भारतीय जनता पार्टी राजनाथ सिंह ने इस दौरान अपने एक सौ पंद्रह विधायकों की सूची भी प्रस्तुत की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here