वाहन चोर गिरोह का खुलासा: तीन वाहन चोर चढे पुलिस के हत्थे

0
321
Vigilant Jaipur: 5 arrested under Safe Jaipur campaign
Vigilant Jaipur: 5 arrested under Safe Jaipur campaign

जयपुर। एयरपोर्ट थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी करने वाले एक वांछित आरोपी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें से एक वाहनों के इंजन और चेचिस बदलने वाला आरोपित है। जिनके पास से चोरी की तीन दुपहिया वाहन भी जब्त किया गया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व ज्ञानचंद यादव ने बताया कि एयरपोर्ट थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन चोर मुकेश कुमार मीणा निवासी लवाण जिला दौसा रिंकू मीणा निवासी मठवास जिला दौसा और पंकज कुमार उर्फ सुकल्या मीणा निवासी बालाहेडी जिला दौसा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अव्वल दर्जे के वाहन चोर है। जिनके खिलाफ जयपुर,दौसा के विभिन्न थानों में चोरी के करीब दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज है। आरोपित रिंकू मीणा और मुकेश मीणा थाना लवाणा जिला दौसा के हिस्ट्रीशीटर है।

आरोपी थाना इलाके में अपने साथियों के साथ मिलकर वाहन चोरी की आधा दर्जन से अधिक वारदातों को अंजाम दे चुके है। आरोपित पंकज मीणा चोरी के वाहनों के इंजन और चेचिस नम्बर हटाकर दूसरी गाड़ी के इंजन और चेचिस नम्बर उकेरता है। जिसके बाद अन्य बदमाश औने-पौने दामों में बेच देते है। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है।

धोखाधडी के मामले में पांच महीने से फरार चल रहा पांच हजार रुपये का इनामी अपराधी गिरफ्तार

अशोक नगर थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम दक्षिण (डीएसटी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए धोखाधडी के मामले में पांच महीने से फरार चल रहा पांच हजार रुपये के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण योगेश गोयल ने बताया कि अशोक नगर थाना पुलिस और डीएसटी दक्षिण ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए धोखाधडी के मामले में पांच महीने से फरार चल रहा पांच हजार रुपये के इनामी अपराधी आशीष कुमार सैन निवासी चौमू को गिरफ्तार किया गया है। जिसे पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here