शेयर में निवेश करने के नाम पर युवक से ठगे एक करोड़

0
243
CID recovered cyber fraud amount with the help of Alwar DST
CID recovered cyber fraud amount with the help of Alwar DST

जयपुर। मोती डूंगरी थाना इलाके में शेयर मार्केट में निवेश करने के नाम पर एक युवक से एक करोड़ रुपए ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीडित की शिकायत पर तीन सगे भाईयों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया है।

पीड़ित का आरोप है कि दोनों भाइयों ने खुद के शेयर मार्केट को समझाने वाला बता कर अलग-अलग बार में 1करोड़ रुपए निवेश करवा दिया। अब जब नुकसान हुआ है तो तीन भाइयों का कहना है कि उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

जांच अधिकारी एएसआई जयपाल सिंह ने बताया कि प्रभजोत सिंह (28) पुत्र हरभजन सिंह निवासी राजापार्क ने मामला दर्ज करवाया कि आरोपी जसकीरत सिंह गोगिया, देवेन्द्र सिंह गोगिया,तरुणदीप गोगिया सहित कुछ अन्य लोगों ने मिल कर उस के साथ षड्यंत्र कर उसका एक करोड़ रुपए शेयर मार्केट में लगा दिया। जो पैसा डूब गया, पीड़ित ने कई बार सभी से पैसा वापस लौटने के लिए कहा लेकिन तीनों ने मना कर दिया।

पीड़ित के पास सबूत है कि आरोपियों ने उसे षड़यंत्र के तहत इस जाल में फंसा और उसका पैसा शेयर मार्केट में लगा कर उसे 1करोड़ रुपए का नुकसान दिया। पीड़ित की शिकायत पर तीनों भाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई हैं। पीड़ित से पैसा के संबंध में जांच की जा रही हैं। इसके बाद आरोपियों से घटना को लेकर पूछताछ की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here