कैफे की आड़ में चल रहे थे तीन हुक्का बार में पुलिस ने मारा छापा, 17 गिरफ्तार

0
172

जयपुर। श्याम नगर ,अशोक नगर और जिला स्पेशल टीम जयपुर दक्षिण (डीएसटी) ने तीन हुक्का बार पर कार्रवाई करते हुए तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है और साथ ही पुलिस ने मौके से कई हुक्के, चिलम, पाइप, कटोरी व फ्लेवर जब्त किया है। इसके अलावा तीस व्यक्तियों का कोटपा एक्ट में चालान काटा तो 17 व्यक्ति धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर (दक्षिण) ने बताया कि श्याम नगर ,अशोक नगर थाना पुलिस और डीएसट दक्षिण ने इलाके के संचालित हैरान कैफे डिस्क एंड रूपटांप श्याम नगर ,औरा सेन्ट्रल कैफे सहकार मार्ग और जोजो कैफे सहकार में हुक्का बार में की कार्रवाई की गई है जो एक कैफे की आड़ में चल रहा था। पुलिस को पिछले कुछ दिनों से यहां पर कैफ की आड़ में हुक्का पिलाने की सूचना मिल रही थी।

जिस पर पुलिस ने तीन टीम का गठन किया और जहां तीन पुलिसकर्मी को सादा वर्दी में भेज कर इसकी तस्दीक करवाई। इसके बाद पुलिसकर्मी के इशारा मिलने पर छापा मारा गया। पुलिस ने बिना लाइसेंस के हुक्का पिला रहे वसीम निवासी सीकर,भंवर सिंह निवासी कोटा और संतोष कुमार निवासी जयपुर को गिरफ्तार किया है। वहां से कई हुक्के, चिलम, पाइप, कटोरी व फ्लेवर जब्त किया है। इसके अलावा तीस व्यक्तियों का कोटपा एक्ट में चालान काटा तो 17 व्यक्ति धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here