दुपहिया वाहन चुराने वाले गिरोह से तीन ओर चोरी के वाहन जब्त, लोगों की डिमांड पर करते थे दुपहिया वाहन चोरी

0
147
Three more stolen vehicles seized from two-wheeler theft gang
Three more stolen vehicles seized from two-wheeler theft gang

जयपुर। विधायकपुरी थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चुराने वाले एक गिरोह के मुख्य सरगना एक बाल अपचारी सहित आरोपी चेतन सैनी उर्फ चिनू (19) श्रीरामनगर अजमेरी गेट फुलेरा, गगन कुमावत उर्फ गोनू (19) श्रीरामनगर अजमेरी गेट ढाणी कारीगरान फुलेरा से तीन चोरी के वाहन और जब्त किए जा चुके है। अब तक दस चोरी के दुपहिया वाहनों को बरामद किया है। यह गिरोह जयपुर शहर, जयपुर ग्रामीण एवं अजमेर में 50 से अधिक बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका था। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की संभावना जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here