नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह, पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन

0
124
Swearing-in ceremony of the newly elected executive committee
Swearing-in ceremony of the newly elected executive committee

जयपुर। मुरलीपुरा के विकासनगर स्थित श्री राधा गोविंद शिव मंदिर में रविवार को श्री सालासर बालाजी के महंत डॉ. विष्णुदत्त शर्मा (पुजारी) के सान्निध्य में विकास नगर विकास समिति की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह, पौषबड़ा महोत्सव एवं पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विकास नगर विकास समिति के अध्यक्ष पन्ना लाल तंवर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगवाना राम चौधरी, उपाध्यक्षगण हरदयाल सिंह शेखावत, भागीरथ यादव एवं विक्रम सिंह राठौड़, संरक्षक/सलाहकार सनेर सिंह डांगी, मंत्री ओम प्रकाश शर्मा, संयुक्त मंत्री भंवर सिंह नाथावत, संगठन मंत्री रघुनाथ सिंह राठौड़, कोषाध्यक्ष सुल्तान सिंह धन्धेरुवा, उप कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार बुनकर, विधि सलाहकार महेंद्र सॉकरिया, प्रेस सलाहकार महेंद्र भोमिया, मंदिर समिति अध्यक्ष शिव कुमार माहेश्वरी, मंदिर समिति संयोजक मनोज पारीक, मंदिर समिति कोषाध्यक्ष मुकेश जांगिड़, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी सुनीता साबू सहित कार्यकारिणी सदस्य भंवर लाल जांगिड़, सुरजन सिंह शेखावत, कैलाश चन्द सैनी, शौकत अली टाक, मो. रफीक भाटी, राकेश जोशी, नरेन्द्र सिंह नेकेला, सुरेन्द्र सिंह शेखावत, नरेन्द्र महला, उमा शंकर खंडेलवाल, मंगला राम चौधरी, रतन लाल कुमावत, सीमा राठौड़, दयाराम महरिया, महेश बड़ाया, छीतर मल यादव एवं बनवारी लाल अग्रवाल ने समिति के उद्देश्यों के अनुरूप ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण भाव से कार्य करने की शपथ ग्रहण की।

मनु महाराज के सान्निध्य में आयोजित पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ में बड़ी संख्या में कॉलोनीवासियों ने आहुतियां अर्पित कर विश्व कल्याण एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। यज्ञ में महिलाओं, युवाओं एवं वरिष्ठजनों की उल्लेखनीय सहभागिता रही।

शपथ ग्रहण समारोह में महंत डॉ. विष्णुदत्त शर्मा (पुजारी) ने संपूर्ण कार्यकारिणी को शपथ दिलाते हुए कहा कि नवीन कार्यकारिणी को कॉलोनी के सर्वांगीण विकास हेतु बिना किसी भेदभाव के सेवा भाव से कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर अध्यक्ष पन्ना लाल तंवर, मंत्री ओम प्रकाश शर्मा, कोषाध्यक्ष सुल्तान सिंह, उपाध्यक्ष विक्रम सिंह राठौड़ एवं मंदिर महंत श्याम सुंदर चतुर्वेदी ने डॉ. विष्णुदत्त शर्मा का साफा पहनाकर सम्मान किया।

शाम चार बजे से रात्रि आठ बजे तक आयोजित पौषबड़ा महोत्सव में हजारों श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसाद ग्रहण कर आनंद लिया। इसी अवसर पर संगीतमय श्री हनुमान चालीसा पाठ एवं भजन संध्या का भी आयोजन हुआ, जिसमें भक्तों ने भाव-विभोर होकर सहभागिता की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here