खेल-खेल में छात्र के हाथों पर सैनिटाइजर डालकर लगाई आग

0
33

जयपुर। कालवाड़ थाना क्षेत्र स्थित एक संस्कृत स्कूल में शनिवार को लंच टाइम के दौरान खेल-खेल में छठी कक्षा के छात्र के साथ बड़ा हादसा हो गया। आरोप है कि दो छात्रों ने उसके दोनों हाथों पर सैनिटाइजर डालकर माचिस की तीली से आग लगा दी। देखते ही देखते छात्र के हाथ आग की लपटों से घिर गए।

आग लगने से घबराए छात्र ने पहले दोनों हाथों को आपस में रगड़कर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग नहीं बुझी। इसके बाद उसने जलते हाथ कपड़ों पर रगड़ दिए, जिससे शर्ट ने भी आग पकड़ ली। छात्र के कपड़ों में आग लगते ही आसपास मौजूद अन्य छात्र मदद के लिए दौड़े और उसकी शर्ट खोलकर आग बुझाई।

हादसे में छात्र के हाथ सहित शरीर के कुछ हिस्से झुलस गए। घटना के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। स्कूल प्रबंधन ने छात्र को तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना को लेकर स्कूल प्रबंधन और पुलिस की ओर से जानकारी जुटाई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here