जेल में मोबाइल मिलने के आरोप के बाद पूर्व विधायक बलजीत यादव भूख हड़ताल पर

0
34

जयपुर। जयपुर सेंट्रल जेल में बंद पूर्व विधायक बलजीत यादव शनिवार को भूख हड़ताल पर बैठ गए। जेल में मोबाइल रखने के आरोप में उनके खिलाफ 9 सितंबर को लालकोठी थाने में मामला दर्ज किया गया था। यादव ने आरोप लगाया है कि सरकार के दबाव में उनके खिलाफ द्वेषतापूर्वक झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

तसींग (कोटपूतली-बहरोड़) के निवर्तमान सरपंच प्रतिनिधि संदीप यादव ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार को जेल में करीब 20 मिनट तक बलजीत यादव से मुलाकात की। उनके अनुसार यादव ने मोबाइल रखने के आरोप से इनकार किया और बताया कि जिस बैरक में वे रहते हैं, वहां पुलिस ने तलाशी नहीं ली थी। यादव ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और जेल महानिदेशक को पत्र भेजकर जेल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांचने की मांग की है। उनका कहना है कि फुटेज से मोबाइल बरामदगी के दावे की सच्चाई स्पष्ट हो जाएगी।

9 सितंबर को जयपुर सेंट्रल जेल में कैदियों और बैरकों की तलाशी का अभियान चलाया गया था। जेल प्रशासन के अनुसार, तलाशी के दौरान बलजीत यादव के पास से मोबाइल बरामद हुआ, जिसे जब्त कर लिया गया। इसके बाद लालकोठी थाने में मामला दर्ज कराया गया। जेल में गुरुवार को हुए तलाशी अभियान में भी आठ बंदियों के पास से मोबाइल मिलने की बात सामने आई थी। आरोप है कि यादव ने मोबाइल कंबल में छिपा रखा था।

पूर्व विधायक बलजीत यादव 3 फरवरी 2026 से विधायक निधि के कथित दुरुपयोग से जुड़े मामले में जेल में बंद हैं। मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कर रहा है। मोबाइल बरामदगी के मामले में यादव ने लगाए गए आरोपों से इनकार करते हुए निष्पक्ष जांच और सीसीटीवी फुटेज की जांच की मांग की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here