22 फरवरी को होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन का हुआ भव्य पोस्टर विमोचन

0
63
A grand poster was released for the Virat Hindu Conference to be held on 22nd February.
A grand poster was released for the Virat Hindu Conference to be held on 22nd February.

जयपुर। आशादीप किंग्स कोर्ट सोसाइटी, जीरोता जगतपुरा, जयपुर तथा आशादीप रेनबो सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में 22 फरवरी 2026 (रविवार) को आयोजित होने वाले “विराट हिंदू सम्मेलन” के भव्य आयोजन की तैयारियाँ जोरों पर हैं। इसी क्रम में आज सोसाइटी परिसर में सकल हिंदू समाज द्वारा कार्यक्रम के भव्य पोस्टर का विधिवत विमोचन किया गया।

पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य नागरिकों, मातृशक्ति एवं युवाओं ने सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प व्यक्त किया। आयोजकों ने बताया कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज में धार्मिक चेतना जागृत करना, सांस्कृतिक गौरव को प्रोत्साहित करना तथा सामाजिक एकता को सुदृढ़ करना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8:30 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। इसके पश्चात विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के सम्मिलित होने की संभावना है।

सकल हिंदू समाज ने जयपुर सहित आसपास के क्षेत्रों के धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार उपस्थित होकर इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here