शैक्षिक महासंघ की कार्यकारिणी बैठक में सदस्यता विस्तार व शिक्षक हितों पर मंथन

0
48
Executive meeting of Educational Federation discusses membership expansion and teacher interests
Executive meeting of Educational Federation discusses membership expansion and teacher interests

जयपुर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक सरस्वती बालिका उच्च माध्यमिक विद्या मंदिर, जवाहर नगर में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती व मां भारती के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से हुई।

बैठक में राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेंद्र कपूर, क्षेत्र प्रमुख उमराव लाल वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा व प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे। पुष्करणा ने संगठन के विस्तार पर जानकारी देते हुए बताया कि 1954 में स्थापित यह संगठन अब देशभर में एक नाम से कार्य करेगा और पिछले सत्र में 2.70 लाख सदस्य जुड़े, जिन्हें इस बार 3.25 लाख तक पहुंचाने का लक्ष्य है।

महामंत्री लखारा ने शिक्षकों से जुड़े मुद्दों—ग्रीष्मावकाश कटौती प्रस्ताव का विरोध, संविदा शिक्षकों का स्थायीकरण, रिक्त पदों की भर्ती, लंबित पदोन्नतियां, स्थानांतरण व ग्रांट जारी करने—पर संगठन के प्रयासों को रखा।

महेंद्र कपूर ने शिक्षक को राष्ट्र, शिक्षा व विद्यार्थी हित में समर्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया, वहीं उमराव लाल वर्मा ने संगठन में आर्थिक पारदर्शिता पर जोर दिया। बैठक में सदस्यता अभियान (15–25 अप्रैल), प्रशिक्षण कार्यक्रम, समरसता दिवस सहित आगामी गतिविधियों की जानकारी दी गई। अंत में सहभोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here