‘धुरंधर’ के वर्ल्ड टीवी प्रीमियर के लिए स्टार गोल्ड का देशभर में अनोखा कैंपेन

0
71
Star Gold Launches Unique Nationwide Campaign for the World TV Premiere of ‘Dhurandhar’
Star Gold Launches Unique Nationwide Campaign for the World TV Premiere of ‘Dhurandhar’

स्टार गोल्ड ने फिल्म ‘धुरंधर’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के लिए देशभर में बड़ा और अनोखा टीवी कैंपेन चलाया है। फिल्म की सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के बीच अब ‘धुरंधर’ टीवी दर्शकों को आकर्षित करने के लिए तैयार है।

इस विशेष कैंपेन के तहत जियोस्टार नेटवर्क के करीब 20 प्रमुख चैनलों—स्टार गोल्ड, स्टार गोल्ड 2, स्टार गोल्ड रोमांस, स्टार गोल्ड थ्रिल्स, स्टार गोल्ड सेलेक्ट, स्टार उत्सव मूवीज, कलर्स सिनेप्लेक्स, कलर्स सिनेप्लेक्स बॉलीवुड, कलर्स सिनेप्लेक्स सुपरहिट्स, स्टार प्लस, कलर्स, एमटीवी, डिज्नी, निक, सोनिक और हंगामा—पर एक साथ ‘ग्लिच’ इफेक्ट दिखाया गया, जिससे दर्शकों में उत्सुकता बढ़ी।

27 मार्च को रात 9:12 बजे अचानक टीवी स्क्रीन पर फ्लिकर और डिस्टर्बेंस दिखाई दिया, जिसने दर्शकों का ध्यान तुरंत खींचा। इसके बाद एक साथ घोषणा की गई कि ‘धुरंधर’ का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर 30 मई को शाम 7 बजे स्टार गोल्ड, स्टार गोल्ड 2 और कलर्स सिनेप्लेक्स पर एक साथ प्रसारित होगा।

जियोस्टार के प्रवक्ता ने बताया कि इस कैंपेन का उद्देश्य फिल्म के टीवी प्रीमियर को भी बड़े स्तर पर पेश करना था। इस अनोखी ऑन-एयर एक्टिविटी के जरिए दर्शकों का ध्यान आकर्षित करने में सफलता मिली है।

उल्लेखनीय है कि यह कैंपेन फिल्म के बड़े स्तर और लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया, ताकि एक साथ अधिक से अधिक दर्शकों तक पहुंच बनाई जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here