संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत: कार में शव लेकर पति पहुंचा ससुराल

0
48

जयपुर। जयपुर के प्रताप नगर इलाके में रहने वाली एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसके बाद पति कार में शव रखकर अपने ससुराल कोटा पहुंच गया। जिसके बाद मृतका के परिजनों ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया।

लेकिन सीमा क्षेत्र के चलते कोटा स्थित रेलवे कॉलोनी थाना पुलिस ने जीरो नंबर की एफआईआर दर्ज कर इसकी जांच जयपुर के प्रताप नगर थाना पुलिस को सौप दी है। पुलिस ने ससुराल पक्ष और पीहर पक्ष की मौजूदगी में महिला के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

रेलवे कॉलोनी थानाधिकारी रामस्वरूप मीणा ने बताया कि रतलाम निवासी वासुदेव वर्मा ने पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम को लिखित शिकायत दी थी कि जयपुर के प्रताप नगर इलाके में उसकी बेटी मीरा लोधी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उनका दामाद वीरेंद्र शव को कार में लेकर कोटा लेकर आ गया।

पीड़ित वासुदेव का आरोप है कि बेटी के ससुराल वालों ने उसकी हत्या की और शव को यहां लेकर आ गए। तेजस्विनी गौतम के आदेश पर पुलिस ने जीरो नंबर की मर्ग दर्ज कर मामले की जानकारी प्रताप नगर पुलिस को दी और दोनो पक्षों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

बताया जा रहा है कि मीरा लोधी की शादी वर्ष – 2023 में कोटा निवासी वीरेंद्र लोधी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उनके बीच मनमुटाव चल रहा था।

बुधवार को वीरेंद्र ने उन्हें फोन कर बहन की तबीयत खराब होने की जानकारी दी। इसके थोड़ी देर बाद दोबारा फोन आया और मौत की जानकारी दी। साथ ही कहा कि उसे कोटा लेकर आ रहा हूं। कार की पीछे वाली सीट पर शव को रखकर कोटा लेकर आ गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here