ऑपरेशन क्लीन स्वीप: हाई-प्रोफाइल ड्रग्स के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

0
148

जयपुर। शहर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जयपुर पुलिस ने ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दबिश देकर तीन ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एलएसडी, एमडीएमए, कोकीन और ऑर्गेनिक हाइड्रो गांजा बरामद किया गया है, जिसकी बाजार कीमत करीब 5 लाख रुपए आंकी गई है।

पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने बताया कि जिला विशेष टीम (सीएसटी) ने महेश नगर, आदर्श नगर और जवाहर सर्किल थाना पुलिस के साथ संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की।

महेश नगर में गिरफ्तारी

सीएसटी ने महेश नगर थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए वैशाली नगर निवासी कुनाल मनवानी (22) को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 94 ग्राम ऑर्गेनिक हाइड्रो गांजा और नशीले पदार्थों की बिक्री से अर्जित 16,040 रुपए नकद बरामद किए गए।

आदर्श नगर में हाई-प्रोफाइल ड्रग्स जब्त

राजापार्क स्थित गुरुनानकपुरा में दबिश देकर पुलिस ने मेहुल अरोड़ा (23) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 0.25 ग्राम एलएसडी ब्लॉट (24 नग), 7.15 ग्राम एमडीएमए (18 गोलियां) और 16.50 ग्राम ऑर्गेनिक हाइड्रो गांजा बरामद किया गया।

जवाहर सर्किल में कोकीन बरामद

जवाहर सर्किल थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन के पास सेक्टर-10, मालवीय नगर में घेराबंदी कर पुलिस ने दीपक सालोदिया को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 4.74 ग्राम अवैध कोकीन जब्त की गई है।

पार्टी कल्चर को बना रहे थे निशाना

पुलिस के अनुसार आरोपी शहर के युवाओं और पार्टी कल्चर से जुड़े लोगों को निशाना बनाकर महंगे नशीले पदार्थों की सप्लाई कर रहे थे। बरामद हाइड्रो गांजा और एलएसडी जैसे ड्रग्स हाई-प्रोफाइल श्रेणी में आते हैं।

टीम की अहम भूमिका

इस कार्रवाई में पुलिस उपायुक्त (अपराध) संजीव नैन और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (सीएसटी) के नेतृत्व में इंस्पेक्टर खलील अहमद, सब-इंस्पेक्टर सवाई सिंह सहित टीम के हेड कांस्टेबल महिपाल, महेंद्र सिंह तथा कांस्टेबल राजेंद्र, विकास और अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर ड्रग सप्लाई नेटवर्क के अन्य सदस्यों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here