पेड़ों पर परिंडे बांध भरा पक्षियों के लिए पानी

0
53
Earthen water pots tied to trees, filled with water for the birds.
Earthen water pots tied to trees, filled with water for the birds.

जयपुर। बढ़ती गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच पक्षियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सेवायाम और रामार्थम फाउंडेशन द्वारा विशेष अभियान चलाकर पेड़ों पर परिण्डे लगाए गए। अभियान के दौरान सदस्यों ने परिण्डों में नियमित रूप से पानी भरने और पक्षियों की सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर सेवायाम की संस्थापक पूर्व महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने कहा कि भीषण गर्मी में इंसानों के साथ-साथ पक्षियों और मूक जीवों को भी पानी की अत्यधिक आवश्यकता होती है। ऐसे समय में समाज का दायित्व बनता है कि वह जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाए और उनके संरक्षण के लिए आगे आए।

उन्होंने कहा कि एक छोटा सा परिण्डा हजारों पक्षियों के जीवन का सहारा बन सकता है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने घर, मोहल्ले या आसपास के पेड़ों पर परिण्डा लगाए और उसमें नियमित पानी डाले, तो गर्मी के मौसम में अनेक पक्षियों की जान बचाई जा सकती है।

रामार्थम फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. संजय खण्डेलवाल ने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए पानी और दाना रखने की परंपरा को जन आंदोलन का रूप दें। अभियान के दौरान सीईओ दुष्यंत यादव सहित दोनों संस्थाओं के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण और जीवों के प्रति संवेदनशीलता बनाए रखने का संदेश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here