खातीपुरा बाजार में यातायात रहेगा प्रभावित

0
47

जयपुर। खातीपुरा बाजार क्षेत्र में पानी की लाइन की खुदाई कार्य के चलते बुधवार से यातायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किया जाएगा। यातायात पुलिस जयपुर की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार कार्य अवधि के दौरान आमजन की सुविधा और यातायात के सुचारू संचालन के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।

यातायात पुलिस के अनुसार झोटवाड़ा पुलिया से खातीपुरा पुलिया की ओर सामान्य यातायात का संचालन बंद रहेगा। इस मार्ग से आने वाले वाहनों को झोटवाड़ा पुलिया से डायवर्ट कर कालवाड़ रोड की ओर भेजा जाएगा। वहीं झोटवाड़ा पुलिया से खातीपुरा तिराहा की ओर जाने वाले वाहन चालक कालवाड़ रोड से खिरनी फाटक मार्ग का उपयोग कर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

हालांकि खातीपुरा तिराहा से झोटवाड़ा पुलिया की ओर सामान्य यातायात पूर्ववत संचालित रहेगा।
यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here