जयपुर। एपेक्स हॉस्पिटल उदयपुर की टीम ने मस्तिष्क में नसों के ब्लॉकेज की समस्या से जूझ रहे एक 90 वर्षीय बुजुर्ग की न्यूरो इंटरवेंशन तकनीक से इलाज कर परेशानी से निजात दिलाने में सफलता हासिल की है।
मरीज का इलाज डाॅ. मुकेश सिंह भदौरिया के निर्देशन में किया गया। दरअसल मरीज शारीरिक कमजोरी, सिर दर्द एवं नसों की अन्य समस्याओं से जूझ रहा था, डॉ. भदौरिया ने मरीज का डीएसए जांच द्वारा मस्तिष्क में ब्लॉकेज की समस्या डायग्नोस की।
इसके बाद न्यूरो इंटरवेंशन तकनीक से मरीज का बिना चीरे के तार के माध्यम से ब्लॉकेज ठीक किया गया। मरीज पूर्णतया ठीक है एवं बेहतर व स्वस्थ दिनचर्या से चल रहा है।
डॉ. भदौरिया ने बताया कि न्यूरो इंटरवेंशन तकनीक के माध्यम से स्ट्रोक, एन्यूरिज्म, मस्तिष्क की नसों में ब्लॉकेज जैसी समस्याओं का बिना चीरे के तार के माध्यम से सटीक इलाज संभव हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में उपलब्ध अत्याधुनिक तकनीक एवं एक्सपर्ट टीम के चलते इलाज में सफलता की संभावना बढ जाती है।



















