गोनेर में जीव दया का संदेश: पक्षियों के लिए लगाए परिंडे और फीडर, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

0
45
A Message of Compassion in Goner: Water Pots and Feeders Installed for Birds; Pledge Taken for Environmental Conservation.
A Message of Compassion in Goner: Water Pots and Feeders Installed for Birds; Pledge Taken for Environmental Conservation.

जयपुर। जीवों के प्रति करुणा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से जीव दया समिति महल योजना की ओर से शनिवार को गोनेर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में भावपूर्ण एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत परिसर में बेजुबान पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करते हुए पेड़-पौधों पर परिंडे और फीडर लगाए गए।

समिति अध्यक्ष मैना गंगवाल ने बताया कि भीषण गर्मी के मौसम में पक्षियों और जीव-जंतुओं के लिए पानी एवं भोजन की व्यवस्था करना मानवता का बड़ा धर्म है। इसी भावना के साथ समिति द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है, ताकि आमजन में जीव दया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता बढ़े।

कार्यक्रम में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य सुरेश अग्रवाल एवं उप प्रधानाचार्य अराधना जैन ने जीवदया समिति के सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने प्रतिदिन पक्षियों के लिए दाना-पानी रखने और परिसर में लगाए गए परिंडों की नियमित देखभाल करने का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर समिति सदस्यों और शिक्षाविदों ने पक्षियों के संरक्षण और प्रकृति संतुलन बनाए रखने के महत्व पर विचार साझा किए। कार्यक्रम के दौरान संस्थान परिसर में सेवा, संवेदना और पर्यावरण प्रेम का विशेष माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में डॉ. ऋतु बड़जात्या, डॉ. सुनीता, मुकेश, डॉ. मंजू, अंकित, नेहा, अभिषेक-सपना सांघी, तोशी, आशा, अंकिता सहित समिति के पदाधिकारी, शिक्षाविद एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई और जीवदया अभियान को सफल बनाने में योगदान दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here