हाथोज धाम में मोगरा पुष्पों से सजी दिव्य फूल बंगला झांकी

0
38
A Divine 'Phool Bangla' Tableau Adorned with Mogra Flowers at Hathoj Dham
A Divine 'Phool Bangla' Tableau Adorned with Mogra Flowers at Hathoj Dham

जयपुर। कालवाड़ स्थित मंदिर श्री दक्षिणमुखी बालाजी हाथोज धाम में पुरुषोत्तम मास के प्रथम मंगलवार के पावन अवसर पर भक्ति, श्रद्धा एवं सेवा भाव से ओतप्रोत भव्य धार्मिक आयोजन सम्पन्न हुआ। हाथोज धाम पीठाधीश्वर स्वामी श्री बालमुकुंदाचार्य महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित इस विशेष उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर बालाजी महाराज के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

इस अवसर पर मोगरा के सुगंधित पुष्पों से आकर्षक फूल बंगला झांकी सजाई गई, जिसने मंदिर परिसर को आध्यात्मिक एवं मनमोहक स्वरूप प्रदान किया। संध्या 7:30 बजे विधि-विधान के साथ महाआरती आयोजित हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने जयकारों एवं भक्ति भाव के साथ सहभागिता की।

इसके पश्चात आयोजित विशाल भजन संध्या में भक्तिमय भजनों की प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। देर रात्रि तक श्रद्धालु भक्ति संकीर्तन में भावविभोर होकर सहभागी बने रहे।

श्री बालाजी जन कल्याण ट्रस्ट हाथोज

धाम के तत्वावधान में पुरुषोत्तम मास के दौरान प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को विशेष धार्मिक उत्सव आयोजित किए जा रहे हैं। साथ ही मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सेवा भाव से कैरी की शीतल। छाछ एवं शिकंजी, शरबत वितरण की व्यवस्था भी निरंतर की जा रही है, जिसकी श्रद्धालुओं द्वारा सराहना की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here