माता के जयकारों के साथ वैष्णो देवी की 30वीं विशाल पदयात्रा रवाना

0
49
Vaishno Devi's 30th Grand Foot Pilgrimage Sets Off Amidst Chants of 'Victory to the Mother'
Vaishno Devi's 30th Grand Foot Pilgrimage Sets Off Amidst Chants of 'Victory to the Mother'

जयपुर। जय मां वैष्णो देवी सेवा समिति सांगानेर के तत्वावधान में गुरुवार को वैष्णो देवी के लिए 30वीं विशाल पदयात्रा श्रद्धा—भक्ति और माता के जयकारों के बीच रवाना हुई। जयपुर से वैष्णो धाम कटरा तक जाने वाली 28 दिवसीय पदयात्रा का शुभारंभ प्रातः मोती डूंगरी गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ किया गया।

समिति के संस्थापक नारायण राजोरिया ने बताया कि पदयात्रा को रामाज रिसॉर्ट निदेशक मोहित टेलर, एडवोकेट दिनेश कुमावत, एडवोकेट रतन लाल शर्मा तथा समाजसेवी श्रवण लाल पंचोली ने धर्म ध्वजा दिखाकर रवाना किया। इस दौरान अतिथियों ने पदयात्रियों को जय माता दी लिखे दुपट्टे एवं धर्म ध्वजा भेंट कर यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने बताया कि विश्व शांति,प्रदेश में अच्छे मानसून और जनकल्याण की कामना को लेकर इस पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा लगातार रामधुनी और भजन-कीर्तन किए जाएंगे। समिति की ओर से पदयात्रियों के लिए निःशुल्क भोजन, नाश्ता और पेयजल की व्यवस्था भी की गई है।

भक्ति और उत्साह से सराबोर श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। समिति के पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से पदयात्रा में सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here