सदगुरु टेऊँराम चौथ पर्व पर अमरापुर स्थान में भक्तिमय आयोजन आज

0
40

जयपुर। प्रेम प्रकाश मंडल के संस्थापक मंगलमूर्ति आचार्य 1008 योगीराज सदगुरु स्वामी टेऊँराम जी महाराज के मासिक जन्मोत्सव ‘चौथ पर्व’ के अवसर पर शुक्रवार 22 मई को पावन तीर्थ स्थल श्री अमरापुर स्थान में श्रद्धा और भक्ति के साथ विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे।

आयोजन के तहत प्रातः 6 बजे आचार्य श्री के दिव्य दर्शन होंगे, जबकि सुबह 7 बजे ‘एक पुष्प अर्पित’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद नित्य नियम प्रार्थना, संत-महात्माओं द्वारा भजन-कीर्तन, गुरु प्रार्थना अष्टक पाठ एवं आचार्य श्री की महिमा का गुणगान किया जाएगा।

सायंकाल महिला मंडल द्वारा सामूहिक चालीसा एवं जन्म सखी पाठ होगा। इसके पश्चात संतों द्वारा सदगुरु स्वामी टेऊँराम जी महाराज रचित ग्रंथ ‘ब्रह्मदर्शनी’ का संगीतमय पाठ किया जाएगा। कार्यक्रम में सतनाम साक्षी महामंत्र जाप, आरती एवं 56 भोग अर्पण भी किया जाएगा।

उत्सव के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर और समाधि स्थल को आकर्षक पुष्प सज्जा एवं रंगोली से सजाया जाएगा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here