जयपुर। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे हीट वेव के प्रकोप को देखते हुए जयपुर जिला प्रशासन ने आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में बदलाव किया है। जिला कलेक्टर संदेश नायक द्वारा जारी आदेश के अनुसार 22 मई से 30 जून 2026 तक जयपुर जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों का समय प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक निर्धारित किया गया है।
आदेश में कहा गया है कि समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यरत कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं पोषाहार वितरण सहित अन्य विभागीय गतिविधियों का निर्वहन दोपहर 12 बजे तक करेंगी। इसके बाद वे पूर्व निर्धारित व्यवस्था के अनुसार गृह भ्रमण का कार्य करेंगी।
प्रशासन ने यह निर्णय बच्चों को भीषण गर्मी और लू के प्रभाव से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से लिया है।



















