जयपुर। इंदौर में आयोजित लायंस इंटरनेशनल मल्टीपल कन्वेंशन में जयपुर डायमंड क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई सम्मान हासिल किए। क्लब की सचिव प्रीती सक्सैना को उनके उत्कृष्ट प्रबंधन और सक्रिय कार्यशैली के लिए ‘मल्टीपल बेस्ट सेक्रेटरी अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। कन्वेंशन में क्लब को थैलेसीमिया प्रोजेक्ट और यूथ एक्सचेंज प्रोजेक्ट के जरिए समाज में सकारात्मक योगदान देने के लिए भी विशेष अवार्ड मिला। कार्यक्रम में जयपुर डायमंड क्लब की टीम का नेतृत्व पीडीजी आलोक अग्रवाल ने किया। टीम में क्लब अध्यक्ष ममता पंचोली और कोषाध्यक्ष अनुप्रा शर्मा शामिल रहीं।
इस अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन में 5 डिस्ट्रिक्ट के 800 से अधिक क्लब्स के करीब 1700 डेलीगेट्स मौजूद रहे। रीजन-15 अश्लेषा के चेयरपर्सन अशोक जिंदल सहित संस्थापक सदस्य सुधीर जैन, अजय अग्रवाल और तेजेन्द्र गर्ग ने क्लब की उपलब्धियों पर खुशी जताई और शुभकामनाएं दीं। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि यह सम्मान सभी सदस्यों की मेहनत और समाज सेवा के प्रति समर्पण का परिणाम है। भविष्य में भी क्लब थैलेसीमिया जागरूकता और युवाओं के विकास से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर कार्य करता रहेगा।



















