कचरे के ढेर में मिला मानव भ्रूण

0
65
bhr

जयपुर। जयसिंहपुरा खोर थाना क्षेत्र में कचरे के ढेर में मानव भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है। मामले की जांच की जा रही है।

थानाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि जयसिंहपुरा खोर स्थित जेडीए सी-ब्लॉक के क्वार्टरों के पीछे राहगीरों को कचरे के ढेर में मानव भ्रूण पड़ा दिखाई दिया। इसकी सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद भ्रूण को कब्जे में लेकर जेके लोन अस्पताल भिजवाया। प्रारंभिक जांच में भ्रूण करीब ढाई माह का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए उसे अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है।

पुलिस जांच में आशंका जताई जा रही है कि रात के अंधेरे में किसी ने भ्रूण को कचरे के ढेर में फेंका है। मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here