मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा जयपुर शहर कार्यालय में प्रदर्शनी का आयोजन

0
42
Exhibition organized at the BJP Jaipur city office to mark the completion of 12 years of the Modi government.
Exhibition organized at the BJP Jaipur city office to mark the completion of 12 years of the Modi government.

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा जयपुर शहर द्वारा “12 साल विश्वास के, विकास के एवं जनकल्याण के” अभियान के तहत जिला कार्यालय में केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर आधारित भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने दीप प्रज्वलित कर किया।

प्रदर्शनी में गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल इंडिया, आधारभूत संरचना विकास, आत्मनिर्भर भारत, राष्ट्रीय सुरक्षा और विकसित भारत-2047 के संकल्प से जुड़ी उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर कर्नल राठौड़ ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं तथा देश विश्व मंच पर नई पहचान बना चुका है।

भाजपा जयपुर शहर जिलाध्यक्ष अमित गोयल ने कहा कि मोदी सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को शासन का आधार बनाते हुए करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here