बिड़ला ऑडिटोरियम में आज गूंजेगी वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की गौरव गाथा

0
151

जयपुर। राजधानी के बिड़ला ऑडिटोरियम में बुधवार को भव्य “हल्दीघाटी विजयोत्सव” का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन महाराणा प्रताप फाउंडेशन द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष्य में तथा ऐतिहासिक हल्दीघाटी का युद्ध के 450 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर किया जा रहा है।

वहीं कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मुख्य अतिथि होंगे। उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा सहित कई मंत्री, सांसद और विधायक विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। जिनमें राव राजेंद्र सिंह, मंजू शर्मा, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, जवाहर सिंह बेढम, गोपाल शर्मा, बालमुकुंद आचार्य और महेन्द्रपाल मीणा प्रमुख हैं।

इस कार्यक्रम संयोजक प्रेम सिंह बनवासा ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य महाराणा प्रताप के शौर्य, त्याग, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन लंबे समय से प्रताप की गौरव गाथा जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है।

समारोह में महाराणा प्रताप के जीवन पर आधारित विशेष फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही देश के नामी वीर रस के कवि अपनी ओजस्वी रचनाओं के माध्यम से प्रताप के पराक्रम का वर्णन करेंगे। इसके अलावा एक प्रतिभाशाली बालिका द्वारा विशेष गीत प्रस्तुति और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here