दीपयज्ञ में अर्पित की आस्था की आहुतियां: पूर्णाहुति में लिया पुस्तक पढऩे का संकल्प

0
45
Offerings of faith made during the Deep Yajna.
Offerings of faith made during the Deep Yajna.

जयपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्त्वावधान में गायत्री चेतना केन्द्र सांगानेर की ओर से प्रतापनगर क्षेत्र आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर दीपयज्ञ, पंच कुंडीय यज्ञों का आयोजन किया गया। अभियान के तहत विभिन्न कॉलोनियों एवं मंदिरों में आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आध्यात्मिक चेतना, पारिवारिक संस्कार एवं सामाजिक सद्भावना को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

चंद्रेश्वर महादेव मंदिर सेक्टर-17 प्रताप नगर, नीलकंठ महादेव मंदिर सेक्टर-71, मेवाड़ अपार्टमेंट हल्दीघाटी मार्ग, रघुनाथ मंदिर श्योपुर, जगतपुरा सहित विभिन्न स्थानों पर दीपयज्ञ आयोजित किए गए। वहीं पांच स्थानों पर पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं नारी जागरण सम्मेलन भी आयोजित किए गए, जिनमें धर्म, संस्कृति, नैतिक मूल्यों एवं परिवार निर्माण के विषय पर प्रेरणादायी संदेश दिए गए।

अधिक मास को साधना, उपासना, जप, तप एवं आत्मचिंतन का विशेष काल बताते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह समय आत्मपरिष्कार एवं जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का अवसर प्रदान करता है। कार्यक्रमों में युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य के विचारों के अनुरूप व्यक्तित्व परिष्कार, परिवार निर्माण एवं समाज निर्माण का संदेश दिया गया।

विभिन्न आयोजनों में 500 से अधिक श्रद्धालुओं एवं परिजनों ने सहभागिता कर संस्कारयुक्त परिवार एवं आदर्श समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here