भडल्या नवमी के अबूझ सावे पर होंगे सामूहिक विवाह सम्मेलन

0
68
Mass wedding ceremonies will be held on the auspicious
Mass wedding ceremonies will be held on the auspicious

जयपुर। भडल्या नवमी के अबूझ सावे 22 जुलाई को राजधानी में विवाह सहित मांगलिक आयोजनों की धूम रहेगी। सैकड़ों जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। चातुर्मास शुरू होने से तीन दिन पूर्व के इस शुभ मुहूर्त में विभिन्न समाजों के सामूहिक विवाह सम्मेलन भी होंगे।

इसी कड़ी में जयपुर माली (सैनी) समाज विकास आदर्श संस्था के तत्वावधान में सर्व हिन्दू समाज का सामूहिक विवाह समारोह 22 जुलाई को भडल्या नवमी के अबूझ सावे पर सोडाला स्थित नारायणगढ़ पैलेस गार्डन में आयोजित होगा। समारोह में विभिन्न समाजों के अनेक विवाह योग्य युवक-युवती वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार परिणय सूत्र में बंधेंगे। अध्यक्ष रमेश सैनी फरमेवाला ने बताया कि समारोह की शुरुआत सुबह 9 बजे सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर से होगी।

वर पक्ष, वधू पक्ष, परिजन, बाराती एवं आमंत्रित अतिथि यहां एकत्रित होंगे। प्रात: 11 बजे सुसज्जित बैंड-बाजों और घोडिय़ों के साथ बारात विवाह स्थल के लिए रवाना होगी। विवाह स्थल पर स्तंभ थाम, पूजन, महिला संगीत तथा बारात का पारंपरिक स्वागत किया जाएगा।

दोपहर 1 बजे तौरण कार्यक्रम, 2 बजे वरमाला एवं स्वागत समारोह तथा 2:30 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पाणिग्रहण संस्कार होगा। इसके बाद नवविवाहित जोड़ों को अतिथियों एवं समाज के गणमान्य नागरिकों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। शाम 4 बजे प्रीतिभोज का आयोजन किया जाएगा तथा इसके बाद विदाई समारोह सम्पन्न होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here