बेहतर भविष्य के लिए रोटरी और होम गार्ड्स ने मिलकर लगाए पौधे

0
210

जयपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ रोटरी क्लब ऑफ जयपुर मिडटाउन ने राजस्थान होम गार्ड्स के सहयोग से सोमवार को विशाल वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान होम गार्ड्स के महानिदेशक एवं कमांडेंट जनरल अनिल पालीवाल (आईपीएस) रहे। उन्होंने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर होम गार्ड्स के आईजी राजेश मीणा (आईपीएस), डीसीजी बड़ो राव मीणा और कमांडेंट ट्रेनिंग जयपुर कैप्टन स्वाति शर्मा सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। रोटरी क्लब की ओर से अध्यक्ष रानू श्रीवास्तव, सचिव योगेश बंसल, मेजर जनरल अनुज माथुर और कोषाध्यक्ष अर्जुन सक्सेना सहित रोटेरियन शामिल हुए।

अभियान की रूपरेखा रोटरी क्लब के उपाध्यक्ष एवं प्रेसिडेंट नॉमिनी डॉ. आदित्य नाग ने तैयार की। कार्यक्रम का उद्देश्य रोटरी के ‘सर्विस अबव सेल्फ’ के सिद्धांत और होम गार्ड्स की सेवा भावना को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना रहा।

अभियान की खास बात रोटेरियन एवं व्यवसायी-परोपकारी विनोद हरितवाल की ओर से 100 ट्री गार्ड का योगदान रहा। आयोजकों ने कहा कि पौधरोपण तभी सार्थक है, जब पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल सुनिश्चित हो। रोटरी और होम गार्ड्स की संयुक्त पहल ने ‘राष्ट्र की सेवा, प्रकृति की सेवा’ का संदेश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here